फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers furious over granting bail to accused of casteist remarks

Balrampur News: जातीय टिप्पणी करने वाले आरोपी को जमानत देने पर भड़के वकील

Tue, 04 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lawyers furious over granting bail to accused of casteist remarks
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम भीखपुर नौबस्ता गांव में जातीय टिप्पणी को लेकर वकीलों में आक्रोश है। नाराज वकीलों ने पांच नवंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। जमानत देने वाले अपर एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ के महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ल, महामंत्री शिव योगी शुक्ल, युवा बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व महामंत्री विवेक सिंह व देवेश पांडेय आदि की टीम ने मंगलवार को भीखपुर नौबस्ता गांव का भ्रमण किया। टीम ने बताया कि भीखपुर नौबस्ता गांव निवासी दिनेश पांडेय ने देहात कोतवाली में सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी को लेकर दो अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गांव के ही सोनू आर्य ने एक वर्ग को गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने आरोपी सोनू आर्य के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था। अपर एसडीएम काेर्ट से आरोपी को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत दिए जाने को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। जमानत देने वाले अपर एसडीएम के खिलाफ नाराज वकीलों ने आरपार की लड़ाई का मोर्चा खोल दिया है। पांच सितंबर को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed