फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Laukhwa Dip will become a bridge of development, 1.5 lakh people will benefit

Balrampur News: लौकहवा डिप बनेगा विकास का सेतु, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 06 Nov 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Laukhwa Dip will become a bridge of development, 1.5 lakh people will benefit
बलरामपुर में ​स्थित लौकहवा का जर्जर डिप।-संवाद
हरैया सतघरवा। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर स्थित लौकहवा डिप हर साल बाढ़ में डूब जाता है, जिससे क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख की आबादी का संपर्क टूट जाता है। फिलहाल रास्ता खुला है, लेकिन बरसात के दिनों में यह जगह जलमग्न होकर लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। अब प्रशासन ने इस डिप को बाढ़ के समय भी सुरक्षित रखने के लिए पुलिया निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक जाते समय जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने लौकहवा डिप का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने मौके की स्थिति देखने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि लौकहवा डिप को बाढ़ के मौसम में भी उपयोगी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इससे न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

लौकहवा डिप से जुड़े 20 से अधिक गांवों लौकहवा, मद्दोचौरा, गौरिया, पकरडीहा, बसावन बनकट, हेंगहा और खोरी के लोगों में अब राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिया बन गई तो बरसात में फिसलन, जलभराव और आवागमन ठप होने की दिक्कत खत्म हो जाएगी। स्थानीय निवासी रामप्रताप यादव ने कहा कि हर साल बाढ़ के कारण रास्ता डूब जाता है। अब पुलिया बनने से डेढ़ लाख की आबादी को स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक में सुधार के निर्देश, स्वच्छता पर जोर
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ललिया ब्लॉक कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। रजिस्टरों में गड़बड़ी और परिसर की गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय जनता की पहली चौखट है, इसे अनुशासित और स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।डीएम ने खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान को निर्देश दिया कि निष्प्रयोज्य भवन की मरम्मत कराकर उसे उपयोग में लाया जाए तथा परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed