फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lakshya Srivastava became the topper with 95.3 percent marks

95.3 फीसदी अंक के साथ लक्ष्य श्रीवास्तव बने टॉपर

Sun, 24 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Srivastava became the topper with 95.3 percent marks
बलरामपुर। आईएससी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम आते ही मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज बलरामपुर के छात्र लक्ष्य श्रीवास्तव ने विज्ञान वर्ग में 95.3 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के छात्र अशफाक अहमद 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में अव्वल रहे।
विज्ञापन

आईएससी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। जिले में इस बोर्ड के दो कॉलेज संचालित हैं। जिला मुख्यालय पर जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में 119 विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी, सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है।
विज्ञापन

जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के विज्ञान वर्ग में लक्ष्य श्रीवास्तव ने 95.3 प्रतिशत, निहारिका सिंह ने 92.8, आयुषी मौर्या व यशी श्रीवास्तव ने 92.3, आयुष मिश्रा ने 92, विवेक सिंह व राफिया खातून ने 91.8, शिखा रंजन व रितिका दीक्षित ने 91, अर्चिता मिश्रा, अंबरीश द्विवेदी व सृष्टि सिंह ने 90.5, हिमांशु पटेल व शिवांस अवस्थी ने 90.3, महक नाज 90 तथा प्रशांत यादव व प्रिया सिंह ने 89.8 फीसदी अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी विद्यालय के वाणिज्य वर्ग में आयुषी यादव ने 86.5 प्रतिशत, गुरमीत कौर ने 84.3, पल्लविका खेत्रपाल ने 81.3, सौम्या बंसल ने 76.8, निकिता शर्मा ने 76.5, अलमिशा सलीम ने 75.5, वारिसा सिद्दीकी ने 74.8, हर्ष राज गुप्ता ने 72, मयंक तिवारी ने 71 एवं शिवम महेश्वरी ने 70.5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। प्रबंधक क्लाइव बटरफील्ड व प्रधानाचार्य के बटरफील्ड ने परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को विद्यालय की तरफ से बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने भी परीक्षार्थियों के परिणाम को लेकर खुशी जताई है।
स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर की प्रधानाचार्य प्रभा सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में कुल 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सात बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र ओजेश्वर राजपूत ने 93.2 प्रतिशत, साक्षी शुक्ला ने 93, यासिर अहमद सिद्दीकी ने 92.2, रय्यान अबरार ने 92, अशफाक अहमद ने 91.2, श्रेया श्रीवास्तव व अवनीश सिंह ने 90, अनुष्का सिंह व युगांधर शुक्ला ने 88.5, शाकिब उमर ने 88, रितिशा सिंह ने 87.2 तथा संभवी सिंह ने 87 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित की है।

आईएससी बोर्ड 12वीं में जिले के टॉपर लक्ष्य श्रीवास्तव ने बताया कि आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई करके उन्होंने सफलता हासिल की है। सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देेश के विकास में योगदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed