{"_id":"612bc9ce8ebc3e79fc75dad9","slug":"krishna-balrampur-news-lko5933100154","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह
विज्ञापन
फोटो-3/4-बलरामपुर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करते बच्चे।(संवा?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने को लेकर भारी उत्साह है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाएगा। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ जुट रही है। भाद्रपद की अष्टमी तिथि की आधी रात को भक्त कृष्ण कन्हैया की प्रतिमा का पंचामृत स्नान कराकर जन्मोत्सव मनाएंगे। जिले में छह दिन तक जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के दिन झारखंडी मंदिर सहित तमाम स्थानों पर भंडारे के साथ जन्माष्टमी कार्यक्रम पूर्ण होता है। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर रविवार को लोग दुकानों पर कान्हा की प्रतिमाएं, उनके वस्त्र, साज श्रृंगार और मिठाइयां खरीदते नजर आए।
नगर स्थित झारखंडी मंदिर को श्रीराधाकृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी मुन्ना ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बांके बिहारी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के छठी को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह श्रीराम-जानकी मंदिर भगवतीगंज में आकर्षक ढंग से झांकी सजाई जा रही है।
रोडवेज, पुलिस लाइन, पहलवारा, गुड़मंडी व देहात कोतवाली सहित नगर के अन्य तमाम स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। तुलसीपुर, उतरौला, पचपेड़वा, गैंसड़ी, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार व सादुल्लाहनगर आदि स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। ललिया थाने के मोहनदास बाबा मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में भारी भीड़ नजर आई। नगर के झारखंडी मंदिर पर लोग कान्हा की प्रतिमा, वस्त्र, साज श्रृंगार के सामान और मिठाइयां खरीदते नजर आए। कान्हा की पालकी व पोशाक लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हैं। कोरोना का असर इस बार जन्माष्टमी पर्व पर बाजार पर भी दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
घरों में भी सजने लगी झांकी
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए घरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने में परिवार के लोग जुटे हुए हैं। नगर के मोहल्ला सिविल लाइन, पहलवारा, खलवा, टेढ़ी बाजार, तुलसीपार्क, भगवतीगंज व बड़ी इमली आदि स्थानों पर लोगों ने जन्माष्टमी के लिए घरों में झांकी सजानी शुरु कर दी है। राजू गुप्ता, विमला देवी, संतोष कुमार व रोहित पांडेय आदि ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह है।
स्कूल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। बच्चों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। थाल डेकोरेशन, बांसुरी डेकोरेशन, कृष्ण मुकुट, फैंसी ड्रेस, नृत्य, मटका व कृष्ण झूला मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया। आयोजन में आकांक्षा चौहान, सत्यम शुक्ला समेत कई का योगदान रहा।