फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Knowing the rights, daughters will become self dependent

अधिकार जानकर बेटियां बनेंगी सशक्त व आत्मनिर्भर

Thu, 14 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Knowing the rights, daughters will become self dependent
बलरामपुर। अधिकार जानकार बेटियां सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी। बेटियों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बेटियों व महिलाओं को घरेेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए जानकारियां दी जा रही है। यह बातें बुधवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित महिला शक्ति केेंद्र की रागिनी मिश्रा व महिला कल्याण अधिकारी की जिला समन्वयक राधिका मिश्रा की देखरेख में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। गैसड़ी, पचपेड़वा व तुलसीपुर ब्लॉकों में छात्र स्वयं सेवकों की मदद से बेटियों व महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के साथ सरकार की योजनाओं और टोलफ्री नंबरों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय कमेटी में शामिल किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी के संकाय प्रतिनिधि अफजाल अहमद, कमला प्रसाद, नूर पब्लिक इंटर कॉलेज गैसड़ी के ओंकार यादव, फातिमा डिग्री कॉलेज गैसड़ी के विजय कुमार, मुजतबा सिद्दीकी, किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर पचपेड़वा के अजय साहू, राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा के प्राचार्य डॉ. भानू प्रताप सिंह, फैसल महाविद्यालय तुलसीपुर के कमलेश चंद्र श्रीवास्तव और दीप नरायन सिंह महाविद्यालय तुलसीपुर के डॉ. पवन कुमार शर्मा की मदद से गांवों में बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed