फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kartik Purnima today, fairs will be organized at various places

Balrampur News: कार्तिक पूर्णिमा आज, जगह-जगह आयोजित होगा मेला

Fri, 15 Nov 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima today, fairs will be organized at various places
श्रावस्ती। कार्तिक पूर्णिमा पर आज शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। वहीं प्रशासन ने भी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अलर्ट जारी किया है। कार्तिक पूर्णिमा मेला सीसीटीवी व ड्रोन की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। जहां सुरक्षा के मद्देनजर स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर आज शुक्रवार से इकौना के टड़वा महंथ स्थित सीताद्वार झील के किनारे चार दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां पवित्र सीताद्वार झील में हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान दान पुण्य कर झील के किनारे स्थित माता सीता का दर्शन करेंगे। इसके साथ ही हरिहरपुररानी क्षेत्र के लखरांव बाग, सिरसिया के कोयलहवा स्थित जनकपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर, विभूतिनाथ मंदिर, ताल बघौड़ा, हरिहरपुररानी क्षेत्र के लबेदपुर राजघाट, जमुनहा के जगपतिनाथ, गिलौला के बेलकर, प्रहलादा कुट्टी, दिकौली के सगरा, खुरहुरी मोड़, बरदेहरा, भंगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर सहित जिले के कई अन्य स्थानों पर स्थित जलाशयों के किनारे विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

किसी भी मेला परिक्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इतना ही नहीं यहां लोगों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन का भी सहारा लिया जाएगा। इतना ही नहीं मेला परिसर को आने जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग पर बैरियर लगा कर आने जाने वालों की निगरानी की जाएगी। जहां पुलिस के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। मेलार्थियों को असुविधा न हो इसके लिए सीताद्वार में अस्थाई शौचालय, पेयजल के लिए पानी टंकी सहित सभी मेला क्षेत्रों में बिजली व पानी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीताद्वारा झील में घाट से 10 फिट की दूरी पर बैरिकेडिंग लगवाई गई है। लोगों को चेतावनी के लिए लाल झंडी भी लगाई गई है। यहां आने वाली महिलाओं के स्नान के लिए अलग घाट व चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पेयजल के लिए प्रमुख स्थानों पर हैंडपंप लगाए जा चुके हैं।


डीएम व एसपी ने लिया मेला परिसर का जायजा
इकौना के सीताद्वार में शुक्रवार से लगने वाले तीन दिवसीय मेला परिसर को डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले में अश्लील नृत्य व फूहड़ गानों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed