{"_id":"69b2fe9c65b1f83304020927","slug":"kanchan-sachin-and-maitri-won-the-race-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144345-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दौड़ प्रतियोगिता में कंचन, सचिन व मैत्री ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दौड़ प्रतियोगिता में कंचन, सचिन व मैत्री ने मारी बाजी
विज्ञापन
स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दौड़, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक के प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। बालिका 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका 400 मीटर में मैत्री व 200 मीटर बालक में सचिन ने बाजी मारी। फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर की टीम प्रथम व ग्रासकट इलेवन की टीम को द्वितीय स्थान मिला।
बास्केटबॉल बालक व बालिका दोनों वर्ग में पायनियर पब्लिक स्कूल की टीम को पहला स्थान मिला। वहीं, बालक वर्ग में द्वितीय स्थान नेशनल स्पोर्ट्स क्लब व बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान सुंदरदास राम लाल इंटर कॉलेज को मिला। विजयी खिलाड़ियों को उपायुक्त आयकर मनोज कुमार व रिचा दीक्षित ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि अंतिम दिन 13 मार्च को बालक-बालिका जूनियर कबड्डी, वुशु और हैंडबाॅल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय सिंह व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।