फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kajal wins the 100 meter race

Balrampur News: 100 मीटर दौड़ में काजल ने मारी बाजी

Wed, 15 Oct 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kajal wins the 100 meter race
बलरामपुर के पेहर बाजार में ​खिलाड़ी को सम्मानित करते कॉलेज के प्रबंधक ।-स्रोत: आयोजक
पेहर बाजार। क्षेत्र के राम अवध यादव इंटर कॉलेज में युवा भारत युवा कार्यक्रम से विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में 400 मीटर और 100 मीटर दौड़, कबड्डी (बालक वर्ग), वॉलीबॉल, लंबी कूद और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काजल भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्चना निषाद और बिट्टा देवी क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तारिक ने प्रथम, मकशूद रजा ने द्वितीय और श्रीराम चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालक वर्ग से श्रीराम चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, फैसल खान और सुमित कुमार क्रमशः द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

वॉलीबॉल में टीम-ए (टाइगर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि टीम- बी (अवध) उपविजेता रही। बैडमिंटन बालिका वर्ग में टीम-ए (आदिशक्ति) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और टीम-बी (शेरावाली) उपविजेता रही। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में टीम-ए (शिवशक्ति) विजेता और टीम-बी(चीता) उपविजेता रही। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद, निर्देशक संतोष यादव, उप प्रधानाचार्य मेवालाल यादव और परिशिक्षक विजय मौर्य ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




एथलेटिक प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह
क्षेत्र के रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज में सोमवार को एथलेटिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक दीपक शुक्ला के निर्देशन में प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में सुशीला ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सब-जूनियर बालिका वर्ग में सरोजा ने लॉन्ग जंप में बाजी मारी। दोनों खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसके अलावा, 3000 मीटर दौड़ में नंदिनी गुप्ता द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में लवकुश यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 3000 मीटर अंडर-17 वर्ग में युगवेंद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अभिभावक प्रतिनिधि शिव प्रसाद द्विवेदी, प्रबंधक अतुल कुमार द्विवेदी, मथुरा मंडल अध्यक्ष बुद्धि सागर अवस्थी, भाजयुमो मथुरा मंडल अध्यक्ष विपुल मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि अनूप कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. मनीराम तिवारी और खेल शिक्षक दीपक शुक्ला व बृजेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed