फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Janta bus service started from Balrampur depot to Itwa

Balrampur News: बलरामपुर डिपो से इटवा तक जनता बस सेवा शुरू

Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Janta bus service started from Balrampur depot to Itwa
बलरामपुर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।
बलरामपुर। मुसाफिरों को कम किराये में गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने जनता बस सेवा शुरू की है। इस सेवा में किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिला मुख्यालय से ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। जनपद के ग्रामीण रूटों पर जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो में 87 रोडवेज बसों का बेड़ा है। मुसाफिरों को कम किराये में गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए निगम की तरफ से जनता बस सेवा की सौगात देने की तैयारी की जा रही है। बलरामपुर डिपो से इटवा तक जनता सेवा शुरू कर दी गई है। बलरामपुर से सुबह 8.30 बजे चलकर बस चौधरीडीह व तुलसीपुर से होकर इटवा तक जाएगी।
विज्ञापन


बलरामपुर से तुलसीपुर व इटवा होते हुए गोंडा तक चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह से बलरामपुर, उतरौला, रेहरा बाजार होते हुए मनकापुर तक जनता बस सेवा जल्द चलाई जाएगी। हरिहरगंज से कोड़री-मथुरा होकर सिरसिया बाजार तक जनता बस सेवा चलाई जाएगी। जनपद के अन्य रूटों पर जनता सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना बनाई थी। इसके जरिये यात्रियों को कम किराए में यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डग्गामार वाहनों से नहीं होगा चलना
-ग्रामीण रूटों पर जनता बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी है। ग्रामीण बलदेव, शिवप्रसाद, शिवकुमार, महेश, संजय व सोनू ने बताया कि जनता बस सेवा शुरू होने से लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर नहीं करना पड़ेगा। मनमाने ढंग से निजी वाहन चालक किराया नहीं वसूल सकेंगे। कम किराये में गांव के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी।



अन्य रूटों पर बसें चलाने की तैयारी
लोगों को सहूलियत देने के लिए अब लोकल मार्गों पर कम किराए वाली जनता बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। शुरुआत एक रूट से की गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अन्य रूटों पर भी जल्द ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed