फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation of records completed in dual citizenship case

Balrampur News: दोहरी नागरिकता कांड में अभिलेखों की जांच पूरी

Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation of records completed in dual citizenship case
बलरामपुर। भारत-नेपाल दोहरी नागरिकता प्रकरण में पुलिस ने अभिलेखों की जांच पूरी कर ली है। अब जरवा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाने के साथ संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। उधर, खुफिया एजेंसियों ने भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तर पर भेज दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तीन जुलाई को जरवा कोतवाली में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने राजस्व, निर्वाचन, पूर्ति, पंचायत, पासपोर्ट समेत विभिन्न विभागों से प्राप्त अभिलेखों का गहन मिलान किया। आवेदन पत्रों, सत्यापन रिपोर्टों, संस्तुतियों और विभागीय रिकॉर्ड का आपस में मिलान कर कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन


जांच में अब केवल फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वालों की ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क की भूमिका खंगाली जा रही है। विवेचना के दौरान ऐसे लोगों की भी पहचान की गई है, जिन्होंने आवेदन तैयार कराने, सत्यापन कराने या परिचयकर्ता की भूमिका निभाई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दस्तावेजों की यह श्रृंखला पूरे प्रकरण का सबसे अहम साक्ष्य है। इसी आधार पर जिम्मेदार लोगों की भूमिका तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर विवेचना का दायरा बढ़ाकर अन्य संदिग्धों को भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के मतदाता सूची में शामिल होने के पीछे राजनीतिक संरक्षण की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।


पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले की हर स्तर पर जांच की गई है। अब पुलिस टीमें जांच के अगले चरण में काम कर रही हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed