{"_id":"6578a0297ce6b4c7ec056de1","slug":"intercity-train-will-remain-closed-till-january-15-problems-will-increase-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5238-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 15 जनवरी तक बंद रहेगी इंटरसिटी ट्रेन, बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 15 जनवरी तक बंद रहेगी इंटरसिटी ट्रेन, बढ़ेगी परेशानी
Tue, 12 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर से बलरामपुर होते हुए लखनऊ तक जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इनका संचालन बंद होने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच ट्रेन के टिकट की बुकिंग कराने वाले रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेने के लिए जुट रहे। इसके चलते करीब एक माह तक ट्रेन बंद होने से व्यापारी व मरीजों को ज्यादा किराया देकर बस से लखनऊ तक का सफर करना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जफराबाद रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य करने के साथ ही बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग भी की जानी है। इस कारण 12 दिसंबर से 15 जनवरी तक इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रद्द कर दिया गया है। गोरखपुर से बढ़नी-बलरामपुर होते हुए ऐशबाग तक जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन गाड़ी नंबर 15069 तथा ऐशबाग से बलरामपुर होते हुए गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन गाड़ी नंबर 15070 12 दिसंबर से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 15081 तथा गोमतीनगर से गोरखपुर तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी नंबर 15082 भी 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार बलरामपुर रूट पर चलने वाली मुंबई से गोरखपुर तक जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी नंबर 11079) 14, 21, 28 दिसंबर व 4 व 11 जनवरी को निरस्त रहेगी। गोरखपुर से मुंबई तक जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी नंबर 11080) 16, 23, 30 दिसंबर तथा छह व 13 जनवरी तक को नहीं चलेगी। इसके चलते ही इन तिथियों में टिकट की बुकिंग कराने वाले यात्री टिकट का पैसा वापस कराने के लिए काउंटर पर जुट रहे हैं।
विज्ञापन
नौशहरा के रमजान अली, मारूफ व सुहेल ने बताया कि उन लोगों ने मुंबई जाने के लिए टिकट कराया था। अब ट्रेन निरस्त होने से वह लोग कमाने नहीं जा पाएंगे। शनि, रमेश वर्मा व कमलेश कुमार ने बताया कि वह लोग क्रिसमस डे पर लखनऊ जाने के लिए टिकट बुक कराया था। अब उनको बस से लखनऊ जाना पड़ेगा। बलरामपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों का संचालन बंद होने के संबंध में सूचना टिकट काउंटर के पास चस्पा कर दी गई है।