{"_id":"6a4550fc500648ae8b0fd6f1","slug":"information-provided-on-modern-farming-and-nano-fertilizers-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150893-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आधुनिक खेती और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आधुनिक खेती और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी
Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सहकारिता सप्ताह के तहत किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत उर्वरकों के प्रति जागरूक किया गया। बुधवार को विकास खंड तुलसीपुर के खैराहनिया और गैंडास बुजुर्ग के महुआ बाजार में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
खैराहनिया में आयोजित गोष्ठी में किसान समायी प्रसाद वर्मा, आशीष यादव, विभूति सिंह, भगौती प्रसाद मिश्रा, अमन पांडेय, एग्री जंक्शन प्रभारी रोहित सिंह सहित करीब 80 किसानों ने भाग लिया। वहीं महुआ बाजार में प्रगतिशील किसान शंकर मौर्य मुख्य अतिथि रहे। यहां निजामुद्दीन, कलीमुद्दीन, रामावतार सहित लगभग 30 किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, और नैनो कॉपर के उपयोग, उनके लाभ तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी। एग्री जंक्शन प्रभारी और आईएफएफडीसी के प्रतिनधियों ने मृदा परीक्षण, बायो डीकंपोजर और एनपीके कंसोर्टिया के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।