फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   India and Nepal wrestlers showed stamina in Dangal

दंगल में भारत व नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
India and Nepal wrestlers showed stamina in Dangal
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय हसन मार्केट के पास शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें भारत व नेपाल के पहलवानों ने दमखम दिखाया। नदीम व देवा थापा ने जहां अपने मुकाबले जीत लिए वहीं तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

दंगल का पहला मुकाबला सहारनपुर के अंकित पहलवान और मझौली के शिवानंद त्रिपाठी के बीच खेला गया। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरा मुकाबला जम्मू कश्मीर के नदीम व शिवानंद त्रिपाठी के बीच खेला गया जिसमें नदीम विजयी रहे।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला काठमांडू नेपाल के देवा थापा तथा दिल्ली के शोहित के बीच खेला गया जिसमें देवा पहलवान विजेता बने। चौथा मुकाबला ग्वालियर के जावेद पहलवान व दिल्ली के विक्की के बीच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां मुकाबला देवा थापा पहलवान नेपाल व राजस्थान के राजवीर पहलवान के बीच खेला गया जिसमें देवा थापा विजयी रहे। छठवां मुकाबला देवा थापा पहलवान नेपाल और शेरू पहलवान हरियाणा के बीच बराबरी पर छूटा।

दंगल के आयोजक लालजी जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसआई दिनेशदत्त मिश्रा, इरशाद हसन खां, जलालुद्दीन खां, राम निवास तिवारी, बादशाह, नसीम व प्रहलाद साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed