{"_id":"5f09eca18ebc3e639315fd83","slug":"inaugration-of-population-stability-fortnight-balrampur-news-lko530290774","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी झंडी दिखाकर किया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी झंडी दिखाकर किया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ
विज्ञापन
बलरामपुर। जनसंख्या दिवस पर शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या नियंत्रण संबंधी प्रचार वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उनके साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह व एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के प्रचार वाहन को रवाना किया। सीएमओ ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान भी जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए परिवार नियोजन कार्यों को गति प्रदान करना ही प्रमुख उद्देश्य है। इस पखवाड़े के दौरान जनसाधरण को परिवार नियोजन के प्रति संवेदीकृत करने के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा।
कार्यक्रम के नोडल व एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े में सार्वजनिक स्थानों एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन से संबंधित पोस्टर व बैनर लगाए जाएंगे। इस दौरान गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा तथा प्रसव के बाद आईयूसीडी सेवाओं को अपनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के सभी साधन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान नसबंदी के लिए भी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत लोगों का नसबंदी करने के लिए ऑपरेशन थियेटर वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑपरेशन किया जाएगा। प्रचार वाहन को रवाना करते समय जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, शिवेंद्र मणि, तुलसीदास तिवारी, आकाश, विनोद व पवन आदि मौजूद रहे।