{"_id":"64a462341c21573d47012bb6","slug":"in-the-name-of-cleanliness-the-thieves-stole-jewelry-worth-lakhs-from-two-houses-balrampur-news-c-99-1-brp1001-798-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टप्पेबाजों ने सफाई के नाम पर दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टप्पेबाजों ने सफाई के नाम पर दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवर
Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। दो टप्पेबाजों ने सफाई करने के नाम पर मंगलवार की दोपहर दो घरों से लाखों रुपये मूल्य का जेवर पार कर दिया है। टप्पेबाज बर्तन व जेवर साफ करने के नाम पर घर में घुसे थे। पीड़ितो की तहरीर पर पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
बिस्कोहर रोड निवासी नवाब खान ने कोतवाली गैसड़ी में दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार की दोपहर बाइक से दो युवक उसके घर पहुंचे। युवकों ने उसकी मां से बर्तन व जेवर साफ कराने का अनुरोध किया। इसपर मां ने सोने का मंगलसूत्र और कान का एक जोड़ी झाला सफाई करने के लिए दे दिया। टप्पेबाजों ने जेवर को एक टिफिन में पानी, हल्दी व लाल रंग डालकर बंद कर दिया। युवक ने किचन में जाकर टिफिन को गर्म करने के लिए गैस पर रख दिया।
मां से 15 मिनट बाद टिफिन खोलने की बात कहकर दोनों वहां से चले गए। टिफिन खोलने पर जेवर गायब थे। इसी तरह टप्पेबाजों ने मंगलवार को ही स्थानीय निवासी इदरीश के घर से भी सफाई के नाम पर उनके बहन से सोन की अंगूठी व कान का बाला लेकर चंपत हो गए। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि ठगी का शिकार हुई दोनों महिलाएं अगल-बगल ही रहती हैं। दोनों घटनाएं एक साथ हुई हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।