फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In-laws ran away after throwing the dead body of the girl at the hospital gate

Balrampur News: अस्पताल के गेट पर युवती का शव फेंककर भागे ससुरालीजन

Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
In-laws ran away after throwing the dead body of the girl at the hospital gate
रेहराबाजार (बलरामपुर)। संजीवनी हाॅस्पिटल के गेट पर एक युवती का शव फेंक कर उसके ससुरालीजन भाग निकले। हॉस्पिटल संचालक ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार राजीव वर्मा व पुलिस ने जांच कर मृतका के पिता को जानकारी देकर बुलाया। पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बढया फरीद मजरा छतरपुरवा से एक बाइक पर युवती को बैठाकर दो लोग हॉस्पिटल के गेट पर सुबह आए। हॉस्पिटल संचालक डाॅ. मुकेश सिंह ने बताया कि गेट पर ही युवती के शव को छोड़कर चले गए। जाते समय दोनों इतनी हड़बड़ी में थे कि बाइक व मोबाइल भी छोड़ गए। सूचना पर गोंडा के थानाक्षेत्र खोडारे की ग्राम पंचायत कुलहिया गौराचौकी निवासी मृतका के पिता अटल बिहारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी सतरूपा (22) का विवाह इसी साल चार जून को थाना रेहराबाजार के बढया फरीद मजरा छतरपुरवा में राहुल वर्मा के साथ किया था। दहेज की मांग कई बार की गई। इसके लिए उन्होंने कुछ वक्त मांगा था। बताया कि नहीं पता था कि उनकी बेटी की हत्या कर देंगे। दामाद राहुल वर्मा, देवर लवकुश वर्मा, ननद सीमा के साथ ही सास पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उनकी बेटी को आए दिन परेशान करते थे। आखिरकार मार ही डाला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।


अचानक से बाइक से पहुंचे युवकों ने जिस तरह मृत युवती को संजीवनी हॉस्पिटल के गेट पर फेंका। यह देखकर हर कोई हतप्रभ हो गए। वहां मौजूद हाॅस्पिटल के कर्मी दौड़े तो दोनों युवक भाग खड़े हुए। हॉस्पिटल संचालक डाॅ. मुकेश सिंह ने बताया कि युवती को मृत अवस्था में गेट पर लाए। जब तक हम लोग बाहर आते और कुछ समझ पाते, तक वह बाइक, मोबाइल व शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed