फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Houses and temples started getting decorated, saffron flags were fluttering.

Balrampur News: सजने लगे घर और मंदिर, लहरा रहे भगवा ध्वज

Sun, 21 Jan 2024 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Houses and temples started getting decorated, saffron flags were fluttering.
बलरामपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों और घरों को जगमग करने का कार्य शुरू हो गया है। मंदिरों की सफाई से लेकर रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। दीपावली की तरह रंग बिरंगी झालरों से घर व मंदिर जगमगाने लगे हैं। घर की छतों और वाहनों पर जय श्रीराम लिखे हुए ध्वज लहरा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक राम नाम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग घर से लेकर मंदिर तक राम जी का भजन सुन रहे हैं। हर ओर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की जा रही है। बाजार भी राममय और भगवा रंग से रंगे हुए नजर आ रहे हैं। हर तरफ राम नाम की पताका फहरा रही है। लोग श्रीराम नाम का पटका, बैज व भगवा ध्वज, हनुमान जी की तस्वीर व रामदरबार आदि की खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार को बाजार में लोग श्रीराम से संबंधित चीजें खरीदते दिखाई दिए। राम नाम की टी शर्ट व अन्य कपड़ों के साथ ही पटका, बैज, झंडी, स्टीकर और पूजा सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

-----------------
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे...
नगर में शनिवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल की तरफ से भव्य शाेभायात्रा निकाली गई। आंबेडकर तिराहे पर सबरी ने फूल बिछाकर प्रभू श्रीराम का स्वागत किया। स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा सिटी पैलेस से निकलकर आंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौराहा व चौक होते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इसी तरह तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी व पचपेड़वा आदि स्थानों पर भी प्रभू श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश निकालकर प्रभू श्रीराम की पूजा को बांटे अक्षत
जिलेभर में शनिवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। नगर के बरमबाबा मंदिर से भारी संख्या में महिलाओं ने पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पहलवारा, वीर विनय चौराहा होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। यहां पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद लोगों को अक्षत का वितरण कर अयोध्या में प्रभू श्रीराम की पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित किया गया। ममता, सोनिया, सालोनी व मालती आदि ने बताया कि वर्षों के इंतजार के बाद यह दिन आया है। प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

-------------------
सफाई के साथ मंदिरों पर लगाए गए रंगीन झालर
शनिवार को मंदिर व कार्यालयों की सफाई के बाद रंगीन झालरों से सजावट का काम भी शुरु हो गया है। वीर विनय चौराहा स्थित शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा को रंगीन झालरों से सजाया गया है। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में भी साफ सफाई कर झालरों व फूलों से सजावट का काम शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed