फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   House system introduced in Ashram-style schools and KGBVs

Balrampur News: आश्रम पद्धति व केजीबीवी में शुरू हुई हाउस सिस्टम व्यवस्था

Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
House system introduced in Ashram-style schools and KGBVs
बलरामपुर। जिले के आश्रम पद्धति विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से नई पहल की गई है। निजी विद्यालयों की तर्ज पर अब छात्र-छात्राओं को अलग-अलग हाउस में विभाजित किया गया है। साथ ही पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए ईयर-लॉन्ग एकेडमिक कैलेंडर भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि तैयार किए गए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार वर्षभर सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्यिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का विकास होगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आश्रम पद्धति विद्यालयों और केजीबीवी के सभी छात्र-छात्राओं को उनके निर्धारित हाउस के अनुसार निशुल्क टी-शर्ट भी वितरित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस पहल से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed