फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   hospital,cbc machin

सीबीसी मशीन खराब, बाहर से जांच बनी मजबूरी

Wed, 06 Jul 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hospital,cbc machin
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में लगी सीबीसी मशीन करीब आठ माह से खराब है। इससे मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों पर करीब 350 रुपये खर्च करके जांच करानी पड़ती है। अस्पताल के सीएमएस ने पैथोलॉजी में पीओसीटी संस्था की आटोमैटिक पैथोलॉजी मशीनें लगवाने का प्रस्ताव विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन

आधुनिक संसाधनों से लैस होने के बावजूद संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की तमाम जांचें सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन खराब होने के कारण नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल का सीबीसी मशीन करीब आठ माह पहले खराब हुई थी। मशीन की मरम्मत के लिए इंजीनियर भी बुलवाए गये, फिर भी मशीन को सही नहीं किया जा सका। इंजीनियर ने बताया कि इस सीबीसी मशीन की मरम्मत संभव नहीं है। जितने पैसे में मशीन की मरम्मत होगी, उतने में नई मशीन आ जाएगी। मशीन की मरम्मत न हो पाने के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीबीसी जांच आठ महीने से बंद है।
विज्ञापन

मरीजों को हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स काउंट, व्हाइट ब्लड सेल काउंट व रेड ब्लड सेल काउंट सहित करीब 20 प्रकार की जांचों के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। जहां सीबीसी जांच कराने के लिए मरीजों से 350 रुपये वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं सीबीसी मशीन से होने वाली जांचें अलग-अलग कराई जाने पर मरीजों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बुधवार को अस्पताल में जांच कराने आए मरीजों के परिजन रामदुलारे, इंद्रावती, नसीमुन बानो, हरिदयाल, शिवकुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि डॉक्टर ने खून की जांच लिखी है। अस्पताल में बताया गया कि सीबीसी मशीन खराब है। ये जांच जिला मेमोरियल चिकित्सालय अथवा कहीं और करानी पड़ेगी। बाहर पैथोलॉजी सेंटरों पर जांच के लिए 300 से लेकर 500 रुपये तक मांगे जा रहे हैं। इन लोगों ने अस्पताल के सीएमएस से सीबीसी मशीन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी में उपलब्ध नहीं है इलेक्ट्रोलाइट मशीन
संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में इलेक्ट्रोलाइट मशीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम आदि की जांच नहीं हो पाती है। मरीजों को सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम की जांच के लिए भी प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों पर 500 रुपये से अधिक खर्च करना पड़ता है।

संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में खराब पड़ी सीबीसी मशीन की मरम्मत के लिए कई बार इंजीनियर बुलाया गया। इंजीनियर का कहना है कि मशीन काफी खराब है। इसकी मरम्मत में नई मशीन की कीमत से अधिक रुपये खर्च होंगे। सीबीसी मशीन बदले जाने व पीओसीटी की आटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।
डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस, संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed