फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Holi Milan Yatra will start from Devipatan temple on March 14

Balrampur News: 14 मार्च को देवीपाटन मंदिर से होली मिलन यात्रा निकलेगी

Wed, 12 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan Yatra will start from Devipatan temple on March 14
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी के नेतृत्व में 14 मार्च को देवीपाटन मंदिर से होली मिलन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महंत ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और एकता का संदेश फैलाएं। महंत ने जानकारी दी कि पहले 15 मार्च को होली मिलन यात्रा आयोजित करने की योजना थी, लेकिन लोगों की मांग पर इसे एक दिन पहले 14 मार्च को निकाला जाएगा। इस यात्रा में नगरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन

होली मिलन यात्रा में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोग शामिल होंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के जवान भी साथ रहेंगे, ताकि यात्रा शांतिपूर्वक और सुगमता से संपन्न हो सके। यह यात्रा न केवल होली के पर्व की खुशियों को बढ़ाएगी, बल्कि समाज में सामूहिकता और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed