फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   holi

गिले शिकवे भूल रंगों से सराबोर हुए लोग

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
holi
फोटो-5/6-बलरामपुर में निकाली गई जुलूस में होली गीतों पर थिरकते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एकता व भाईचारा का प्रतीक होली त्योहार शुक्रवार को जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुराने गिले शिकवे भूलकर लोग तरह-तरह के रंगों में सराबोर दिखे। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात शुुभ मुहूर्त में होलिका दहन के बाद से ही रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। होलिका जलाने आए युवकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर रात भर धमाल मचाया। शुक्रवार की सुबह गांव हो या शहर होली का उल्लास चारों तरफ दिखाई देने लगा। गांवों में फगुवा गीत के साथ लोगों ने रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया। शहरों में सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक सड़कों पर रंग खेलने वालों की भीड़ दिखी। डीजे की धुनों पर थिरकते युवकों ने रंग व अबीर गुलाल उड़ाकर खूब मस्ती की। बच्चों ने भी पिचकारी के रंगों से लोगों को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

इसबार योगी-मोदी, छोटा भीम, टिनटैन, लिटिल सिंघम एवं मोटू-पतलू पिचकारी की धूम रही। लोगों ने घरों में जाकर भी सगे-संबंधी, मित्र एवं सहयोगियों के साथ होली खेली। गैसड़ी बाजार में युवकों ने बुलडोजर पर खड़े होकर एक दूसरे को रंग लगाया। बाजार में बुलडोजर पर रंग खेलते एवं डीजे की धुनों पर युवाओं ने डांस किया। तुलसीपुर, पचपेड़वा, मथुरा बाजार, ललिया, हरैया, शिवपुरा, गौरा चौराहा, बलरामपुर देहात, श्रीदत्तगंज, उतरौला, पेहर बाजार, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग व सादुल्लाहनगर आदि स्थानों पर होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली खेलने के बाद शाम चार बजे से होली मिलन का सिलसिला शुरू हुआ। घर आए रिश्तेदार व दोस्तों को गुझिया व तरह-तरह के व्यंजन खिलाये गए। देर रात तक होली मिलने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1503 स्थानों पर जलाई गई होलिका
जिले के 13 थाना क्षेत्रों में चिह्नित किए गए कुल 1503 स्थानों पर गुरुवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई गई। अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूूर्णिमा के दिन प्रदोस काल में भाद्रा रहित मुहुर्त में होलिका दहन किया जाता है। जिले के 1503 स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका में आग लगते ही लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और रंग खेलने की शुरूआत की।
शिक्षकों ने विधायक को होली की बधाई दी
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) होली पर्व पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला को पुष्पगुच्छ भेंटकर होली की बधाई दी। यूटा जिलाध्यक्ष देवकुमार मिश्र के नेतृत्व में होली मिलन समारोह के दौरान शिक्षकों ने विधायक से मिलकर रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिन शुक्ल, अभिषेक ओझा, बलबीर सिंह, अशोक सिंह रजनीश पाण्डेय, नन्हें विश्वकर्मा व जितेन्द्र चौधरी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
सिटी पैलेस में मनाया गया होली का त्यौहार
आजादी के बाद पहली बार बलरामपुर राज परिवार के सिटी पैलेस में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बलरामपुर के महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने कुलदेवी की पूजा अर्चना कर मानव कल्याण की कामना की। कुलदेवी की पूजा के बाद एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने महराज को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। महाराजा ने भी रंग व अबीर गुलाल लगाकर सभी को बधाई दी। लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. अरविंद द्विवेदी, प्रोफेसर एसएन त्रिपाठी, डा. देवेंद्र चौहान, डा. राजीव रंजन, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह व राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

शक्तिपीठ से निकला होली जुलूस
तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से होली का जुलूस निकाला गया। महंत मिथलेश नाथ योगी एवं विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के नेतृत्व में होली जुलूस नगर के हरैया तिराहा, स्टेशन रोड, लाल चौराहा, जरवा रोड, मिल चुंगी नाका, पुरानी बाजार, हनुमान गढ़ी चौराहा, थाना मोड़, नई बाजार, इटवा बाईपास एवं गायत्री शक्तिपीठ होते हुए पुन:् मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बिक्की, विजय सिंह व अरुण देव आर्य आदि शामिल रहे। बलरामपुर नगर में भी टेढ़ी बाजार स्थित सेखुवा परमेश्वरी मंदिर से होली जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed