फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hockey Mahakumbh's debut

वैदिक मंत्रोचार के बीच हुआ हॉकी महाकुंभ का आगाज

Tue, 07 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hockey Mahakumbh's debut
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के मैदान में मशाल जलाकर हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते मुख्य अति? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हाकी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बूंदा-बादी के बावजूद टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह देखने के लिए हजारों खेल प्रेमी उमड़ पड़े।
विज्ञापन

महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टीनेंट कर्नल आरके मोहंता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मशाल प्रज्जवलित करके किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेदमंत्रों के साथ मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनके सिंह, मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आरके सिंह गब्बू व आयोजन समिति के सचिव डॉ. मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ. आरके पाण्डेय, डॉ. राजीव रंजन व डॉ. आलोक शुक्ला आदि ने माल्यार्पण एवं बैज लगाकर मुख्य अतिथि कर्नल आरके मोहंता व विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव बृजेश सिंह का स्वागत किया। प्रभारी डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान के नेतृत्व में एनसीसी के कैडेटों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सम्मान गार्ड का निरीक्षण भी किया। प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास पर प्रकाश डाला। हर्षोल्लास का प्रतीक गुब्बारा व शान्ति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के उदघाटन की औपचारिक घोषणा की। इससे पूर्व महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरुआत की।
एमएलके महाविद्यालय, ऋषभ संगीत विद्यालय, पायनियर पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, मिली कारवां, सेंट जार्ज कान्वेंट स्कूल एवं ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उद्घाटन समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के संस्थापक अध्यक्ष स्व. महाराजा बहादुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में एक स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी, डॉ. तबस्सुम फरखी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. केके सिंह, जगजीत बहादुर सिंह, सुधीर द्विवेदी, अभिषेक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, प्रद्युम्न सिंह, ब्रह्मनंद सिंह व प्रमोद कुमार सिंह लम्बे सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed