फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High number of patients suffering from fever and skin diseases

Balrampur News: बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक

Sun, 04 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
High number of patients suffering from fever and skin diseases
फोटो-23-बलरामपुर में लगे जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी व अन्य ।-स्रोत
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेलों में कुल 1689 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 748 पुरुष, 699 महिलाएं और 242 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य मेलों में बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:30 बजे तक यहां 36 मरीजों को देखा जा चुका था। उन्होंने बताया कि बारिश थमने के बाद बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि इस समय बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह के पहले रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों की टीम ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। गैर संचारी रोग के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने त्वचा रोगों के लक्षण और उपचार के बारे में बताया। साथ ही फेफड़ों और हृदय से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के पहले रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed