फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Help sought from Lucknow Zoo, female scent will be sprayed

Balrampur News: लखनऊ चिडियाघर से मांगी मदद, होगा मादा गंध का छिड़काव

Thu, 07 Dec 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Help sought from Lucknow Zoo, female scent will be sprayed
बलरामपुर। क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुआ को पकड़ने के लिए अब लखनऊ चिड़ियाघर से मदद मांगी गई है। इसके तहत चिड़ियाघर प्रशासन मादा तेंदुए का मूत्र वन विभाग की टीम को उपलब्ध कराएगा। इस मूत्र का छिड़काव तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़ों के आसपास किया जाएगा ताकि उसकी गंध से तेंदुए को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

एक माह के दौरान इलाके में मौजूद तेंदुआ अब तक पांच बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। बीते दिनों ही वन विभाग ने स्वीकारा था कि क्षेत्र में एक नहीं वरन दो तेंदुए सक्रिय हो कर आतंक फैला रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए लगाए गए दस पिंजड़े और 15 ट्रैकिंग कैमरे भी कारगार साबित नहीं हो पाए है। इसके चलते ही वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए अब नए तौर तरीके अपनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

धरपकड़ के लिए बनी वन विभाग की टीम में शामिल विशेषज्ञों के अनुसार अब यह तय हो चुका है कि इलाके में सक्रिय दोनों तेंदुए नर हैं। इस लिए उन्हें पकड़ने के लिए पिंजड़े के पास तक लाने के लिए अब मादा तेंदुआ की गंध का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ चिड़ियाघर से मादा का मूत्र लेकर उसका छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुख्य संरक्षक वन्य जीव बोनिक चंद्र ब्रह्मा ने भी तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर इसे पकड़ने के कराए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएफओ को निर्देश दिया कि तेंदुआ अब कोई नुकसान न पहुंचा पाए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएफओ एम.सेम्मारन ने बताया कि आदमखोर बन चुके तेंदुआ को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की राय के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed