फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Helmet broke in a road accident, young man died

Balrampur News: सड़क हादसे में हेलमेट टूटा, युवक की मौत

Mon, 24 Mar 2025 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Helmet broke in a road accident, young man died
बलरामपुर/गौरा चौराहा। सड़क हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर सोमवार काे बल्दीडीह मोड़ के पास हादसा हुआ है। हादसे के समय युवक का हेलमेट टूट गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना के दर्जिनिया चौबेपुर निवासी पंकज त्रिपाठी (25) अपनी बाइक से सोमवार सुबह तुलसीपुर जा रहे थे। गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर कैलाशगढ़ के पास बल्दीडीह मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर हो गई। वह बेहोश होकर गिर गए। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत टीम घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हादसे के समय हेलमेट टूट गया था। इसी के चलते सिर में गंभीर चोट लग गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के मां-बाप लखनऊ में रहते हैं। चाचा ने उन्हें सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed