फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing of former chairman Firoz Pappu murder case today

Balrampur News: पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई आज

Mon, 16 Mar 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hearing of former chairman Firoz Pappu murder case today
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 17 मार्च को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि पूर्व चेयरमैन तुलसीपुर नगर पंचायत फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे प्रकरण की सुनवाई हो रही है। फिलहाल इसमें पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत को जमानत मिल चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन

पूर्व सांसद के मामले की सुनवाई आज
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मुकदमे की सुनवाई 17 मार्च को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई करेंगे। विदित हो कि तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मुकदमे की सुनवाई की जा रही है। फिलहाल रिजवान जहीर जमानत पर रिहा हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed