फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   health

मातृ वंदना सप्ताह शुरू

Wed, 01 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो-14-बलरामपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलवा में गर्भवती महिला का फार्म भरवाती जिला - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति थीम के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिले के सात सीएचसी एवं तीन पीएचसी पर जन प्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं को फार्म भरवाकर अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल व पोषण के लिए सरकार की तरफ से तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलवा में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल व चिकित्साधिकारी डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने केन्द्र पर मौजूद दो गर्भवती महिलाओं से फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से गर्भवती व धात्री महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य व पोषण में सहायता मिलती है। क्षेत्र में काम कर रही फ्रंट लाइन वर्कर गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह में अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए फार्म भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजत शुक्ला, डीपीएम शिवेन्द्र मणि, मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम सहायक पुनीत मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, शुभम गुप्ता व श्याम मनोहर तिवारी आदि मौजूद रहे। सीएचसी श्रीदत्तगंज में सदर विधायक पल्टूराम, ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल एवं अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. संजय, डॉ. पंकज, डॉ. अनूप व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी, उतरौला में क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा, सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, पचपेड़वा में ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, रेहरा बाजार में विधायक प्रतिनिधि रमेशचंद्र तिवारी, गैसड़ी में विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत साहू, पीएचसी बलरामपुर ग्रामीण में भाजपा महामंत्री बृजेंद्र तिवारी, सीएचसी तुलसीपुर में भाजपा महामंत्री विशुनदेव आर्य व सीएचसी शिवपुरा में अधीक्षक प्रणव पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सप्ताह के पहले दिन जिले में 290 गर्भवती व धात्री महिलाओं का फार्म भरवाकर ऑनलाइन फीडिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed