{"_id":"67c33d2cb1c8156e3d0e79ea","slug":"head-constable-injured-in-road-accident-dies-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121776-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में घायल मुख्य आरक्षी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में घायल मुख्य आरक्षी की मौत
विज्ञापन
अनिल कुमार।-फाइल फोटो
बलरामपुर। देहात कोतवाली के बहादुरापुर गांव के पास गोंडा रोड पर शुक्रवार की शाम को मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरक्षी आजमगढ़ जिले के निवासी हैं।
सीओ ज्योतिश्री के मुताबिक शुक्रवार की सुबह शहर से मुख्य आरक्षी अनिल कुमार पुलिस लाइन में ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे गोंडा रोड पर बहादुरापुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में वो घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में लाया गया। पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन कर सलामी दी गई। परिजनों को उनका शव सौंप दिया गया।
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव ने बताया कि उनके परिजन आए थे, शव लेकर आजमगढ़ चले गए। कोतवाली देहात में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस वाहन चालक की खोजबीन कर रही है। एसपी विकास कुमार, एएसपी योगेश कुमार, सीओ लाइन ज्योतिश्री व प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।