फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ground water exploitation banned to avoid drinking water crisis

Balrampur News: पेयजल संकट से बचने के लिए भूजल दोहन पर लगे रोक

Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ground water exploitation banned to avoid drinking water crisis
उतरौला (बलरामपुर)। भूजल सप्ताह के तहत बुधवार को स्थानीय ब्लॉक में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भूजल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी व बीडीओ सुमित सिंह ने किया। बीडीओ ने कहा कि भूगर्भ जल संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाकर बेधड़क जल दोहन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। भूजल स्रोतों पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए इसकी सीमित आपूर्ति और नियोजित उपयोग को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने कहा कि रोजमर्रा के घरेलू कार्यों में सावधानी बरत कर भी जल बचाया जा सकता है। काम करते समय ही टोटी खोलें और काम समाप्त होते ही बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई राम सनेही ने कहा कि सार्वजनिक नलों में लीकेज देखें तो उसकी शिकायत संबंधित संस्थान से करें। कम पानी की खपत वाले फ्लश सिस्टम का प्रयोग करें, इससे रोजाना दस लीटर पानी की बचत होगी। घर के सदस्यों को पानी बचाने का सुझाव जरूर दें। इस अवसर पर राजीव कुमार श्रीवास्तव, गुलाम रसूल व शबाना खातून सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed