फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government formed in Tulsipur and Pachpedwa Nagar Panchayat

Balrampur News: तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर पंचायत में बनी सरकार

Fri, 26 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government formed in Tulsipur and Pachpedwa Nagar Panchayat
बलरामपुर के तुलसीपुर लाल चौराहा स्थित एक मैरिज लॉन में शपथ लेती तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कहक
तुलसीपुर/पचपेड़वा (बलरामपुर)। जिले की दो नगर पंचायतों में शुक्रवार को नगर की सरकार चुनी गई। तुलसीपुर नगर पंचायत से दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं कहकशां फिरोज व पचपेड़वा नगर पंचायत से अध्यक्ष चुने गए रवि वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही पचपेड़वा व तुलसीपुर नगर पंचायत के वार्डों से चुने गए 30 सभासदों ने भी शपथ ली। समारोह में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजनों ने भी भाग लिया।तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह लाल चौराहा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज व 15 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत लाल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दीप नरायन पांडेय ने की। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने दूसरी बार नगर का प्रथम नागरिक चुनने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। तुलसीपुर नगर का चहुंमुखी विकास करने का आश्वासन भी दिया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक मशहूद खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बिक्की, ईओ डॉ. संपूर्णानंद तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र प्रताप सिंह, स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विनोद सिंह कलहंस, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अली हसन व मुशीर पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष के साथ शपथ लेने वाले सदस्यगण
वार्ड नं 1- मीना कुमारी किन्नर
वार्ड नं 2- सबीहा खातून
वार्ड नं 3- मोहम्मद लईक
वार्ड नं 4- शिव कुमार गुप्ता
वार्ड नं 5- शमसुद्दाह
वार्ड नं 6- इसरार अहमद
वार्ड नं 7- आशा देवी
वार्ड नं 8- निजामुद्दीन
वार्ड नं 9- तौकीर हसन
वार्ड नं 10- सुनीता देवी
वार्ड नं 11- शकील अहमद
वार्ड नं 12- मोहम्मद आसिफ
वार्ड नं 13- मुन्नवर अली
वार्ड नं 14- ओम प्रकाश चौहान
वार्ड नं 15- विवेक मोदनवाल
अध्यक्ष की पांच प्राथमिकताएं
1. नवनिर्मित कालोनियों का विकास
2. जर्जर बदहाल सड़कों का निर्माण कराना
3. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था व सीवर लाइन निर्माण
4. खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाकर स्टेडियम का निर्माण
5. नगरीय क्षेत्र में शादी घर का निर्माण कराना

पचपेड़वा। स्थानीय कोटही माता मंदिर के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अपर एसडीएम ओम प्रकाश ने नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि वर्मा के साथ 15 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि वार्ड 15 की सभासद शरीफुन निशा बाहर होने के कारण इसमें शामिल नहीं हो सकीं। शपथ लेने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम को सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भी संबोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति, अजय जायसवाल, दयाराम प्रजापति, प्रखर सिंह व वैभव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष के साथ शपथ लेने वाले सदस्यगण
वार्ड नं 1- रामलखन
वार्ड नं 2- बड़का
वार्ड नं 3- महमूद अशरफ
वार्ड नं 4- शशिकांत वर्मा
वार्ड नं 5- हबीबुुर्ररहमान
वार्ड नं 6- गीता देवी
वार्ड नं 7- सफ्फू अहमद
वार्ड नं 8- सरवर जहां
वार्ड नं 9- मदन गोपाल
वार्ड नं 10- असगर अली
वार्ड नं 11- विक्की
वार्ड नं 12- इरफान अहमद
वार्ड नं 13- रेनू
वार्ड नं 14- नईम अशरफ
वार्ड नं 16- आसमीन बानो

अध्यक्ष की पांच प्राथमिकताएं
1. शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराना
2. जल निकासी के लिए नाली व नालों का निर्माण कराना
3. नगर की सफाई व्यवस्था को सुद्ढ बनाना
4. शमशान घाट व तालाब का सौंदर्यीकरण कराना
5. नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed