फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gonda will get dimension in the field of energy, preparation for investment of Rs 25 crore

Balrampur News: ऊर्जा के क्षेत्र में गोंडा को मिलेगा आयाम, 25 करोड़ निवेश की तैयारी

Sat, 16 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gonda will get dimension in the field of energy, preparation for investment of Rs 25 crore
गोंडा। जिले में अतिरिक्त ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों के खेतों की पराली, गन्ने की पत्ती व अवशेष का उपयोग कर (कंप्रेस्ड बायो गैस) सीबीजी बनाई जाएगी। इससे प्रदूषण को बढ़ाने वाले डीजल व पेट्रोल की निर्भरता कम होगी। वहीं किसानों के खेतों में जलने वाले अपशिष्ट पदार्थों की उन्हें उचित कीमत मिलेगी। ऐसे में पर्यावरण को कम से कम नुकसान होने की संभावनाएं बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के माध्यम से यूपी नेडा के साथ अतिरिक्त ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) किया गया है। उद्योग मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि 25 करोड़ रुपये अतिरिक्त उर्जा के क्षेत्र में निवेश की तैयारी है। इसके लिए निवेशक की ओर से जिले के मुंडेरवा कला गांव में दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जहां सीबीजी प्लांट स्थापित किया जाएगा। यूपी नेडा से स्टेप वन अप्रूवल मिल चुका है। इससे किसानों की पराली, गन्रे की पत्ती और नैपियर ग्रास का उपयोग कर प्रदूषण रहित अतिरिक्त ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं किसानों के खेत की मिट्टी में घुल रहे खतरनाक केमिकल्स से भी बचाव होगा।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बदलते गोंडा के लिए निवेशक बड़े पैमाने पर तैयार हैं। दो यूनिट लगाने के लिए जरूरी तैयारियां चल रही है। इससे जिले में रोजगार के साथ ही ऊर्जा के लिए बड़ा बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से गोंडा जिले के पंड़री कृपाल विकासखंड अंतर्गत मुंडेरवा कला निवासी निवेशक गौरव पांडेय ने बताया कि वे वर्तमान में बाटा कंपनी में बतौर नेशनल हेड कार्यरत हैं। अतिरिक्त ऊर्जा के क्षेत्र में 25 करोड़ का निवेश के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में प्लांट का काम शुरू करेंगे। इससे प्रत्यक्ष तौर पर 45 लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं किसानों समेत अन्य को भी लाभ होगा।

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी नेडा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सीबीजी प्लांट के लिए स्टेप वन अप्रूवल दिया गया है। बहराइच रोड पर मुंडेरवा कला गांव में लगाने का प्रस्ताव है। यहां रोजाना 10 टन सीएनजी की तरह सीबीजी का उत्पादन किया जाएगा। यूपी नेडा प्रस्ताव के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed