फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gold Medals awarded to meritorious people

मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

Tue, 07 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gold Medals awarded to meritorious people
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में चल रहे संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन मंगलवार को मेधावियों को सम्मानित करके किया गया। गोल्ड मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान संस्थापक समारोह में आयोजित कार्यक्रमों के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज के संस्थापक समारोह के अंतिम दिन प्रकाशोत्सव पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य व गवर्निंग बाडी के सदस्य डॉ. पीपी सिंह ने महाराजा दिग्विजयी सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से किया। संस्कृत विभाग के प्रवक्ता डॉ. अवनीन्द्र कुमार दीक्षित ने स्वास्ति वाचन किया। मुख्य अतिथि के साथ प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टीनेंट कर्नर आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बृजेश कुमार सिंह व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का मार्ल्यापण व बैज लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने एमए द्वितीय वर्ष मनोविज्ञान विषय के लिए मनीष कुमार मिश्रा, कला स्नातक परीक्षा के लिए पूर्णिमा सिंह, विज्ञान स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए रवि प्रकाश यादव, विज्ञान स्नातक परीक्षा के लिए रश्मि, वाणिज्य स्नातक परीक्षा के लिए स्निग्धा श्रीवास्तव, बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए अविनाश कुमार, बीसीए परीक्षा के लिए मोहम्मद फैजान खान, बीबीए परीक्षा के लिए दिव्या सिंह को वर्ष 2019 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया। इसी तरह वर्ष 2019 में महाविद्यालय के विशिष्टतम छात्र-छात्रा का स्वर्ण पदक रवि प्रकाश यादव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन डॉ. डीके चौहान ने किया। इस अवसर पर मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, डॉ. आरके सिंह गब्बू, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. केके सिंह व डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed