फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Goat in cage replaced to catch leopard

Balrampur News: तेंदुआ को पकड़ने के लिए बदली गई पिंजरे की बकरी

Tue, 01 Oct 2024 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Goat in cage replaced to catch leopard
बलरामपुर के हलौरा गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़े में बंधी गई बकरी।-संवाद
जरवा(बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम हलौरा में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। यहां लगे पिंजरे की बकरी को बदला गया है, दरअसल पहले बंधी बकरी बोल नहीं रही थी। साथ ही ट्रैपिंंग कैमरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

हलौरा निवासी अब्दुल अहद ने बताया कि अजय कुमार, ब्रह्मदीन, राकेश मिश्रा आदि के खेतों में तेंदुआ आए दिन दिखता है। लैबुढ़वा गांव और सरयू नहर के बीच सम्मय माता के मंदिर के पास लगे घने गन्ने में तेंदुए ने निवास बना रखा है। अब्दुल रफीक ने बताया कि पूर्व में बंधी बकरी काफी डर गई थी, जिससे वह रात में बोल नहीं रही थी। मंगलवार को वन विभाग ने बकरी को बदल कर दूसरी बकरी बांधी है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बकरी को बदलकर दूसरी और बड़ी बकरी को रखा गया है। मौके पर दो दिन पूर्व कैमरा भी लगाया गया था लेकिन, तकनीकी गड़बड़ी के कारण फोटो ट्रैप नहीं हो पा रही थी। ऐसे में दूसरा कैमरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवर ने बकरी को बनाया निवाला

जरवा (बलरामपुर)। रामपुर रेंज अंतर्गत ग्राम खखरा में सोमवार शाम जंगली जानवर ने बकरी को निवाला बना लिया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर कोई पगचिह्न नहीं मिले हैं।



खखरा गांव के कन्हैयालाल की पत्नी गांव के बाहर बकरी चराने गई थीं। तभी गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने एक बकरी को दबोच लिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर जंगली जानवर बकरी को छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक बकरी के पीछे का पूरा हिस्सा जंगली जानवर खा चुका था।


रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी। मौके पर टीम सहित जाकर निरीक्षण किया गया। गांव वालों को जागरूक करते हुए घटनास्थल पर ट्रैपिंग कैमरा लगाया गया है। मौके पर तेंदुए या किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed