फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Give the information about Hepatitis 'B' and 'C'

हेपेटाइटिस के बारे में लोगों को किया गया जागरुक

Sat, 27 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Give the information about Hepatitis 'B' and 'C'
बलरामपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस को देखते हुए सीएमओ कार्यालय में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इससे बचाव की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि हेपेटाइटिस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस बार दिवस का थीम ‘हेपेटाइटिस को खत्म करने में निवेश करें’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि खून की सामान्य जांच से हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ बीमारी का पता चलता है।
विज्ञापन

इस बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं जिसके कारण लोग समय से इलाज नहीं कराते और उन्हें लीवर सिरोसिस या लीवर कैंसर का सामना करना पड़ता है। एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस ‘बी’ से बचाव का एक मात्र तरीका टीकाकरण है। अब ऐसे टीके आ गए है जिससे हेपेटाइटिस ‘बी’ से बचाव संभव है। जिन लोगों को हेपेटाइटिस ‘सी’ के चलते लीवर सिरोसिस होता है उनके लिए एक मात्र जरिया लीवर ट्रांसप्लांट ही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि ने भी हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ के कारण, लक्षण व बचाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed