फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Girl teenagers should be health conscious

सेहत के प्रति किशोरियों को जागरुक रहने की जरुरत

Thu, 28 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Girl teenagers should be health conscious
बलरामपुर। जिले के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को किशोरियों की सेहत के संबंध में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम कराया गया। सेहत के प्रति किशोरियों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। सदर ब्लॉक के बैजपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की किशोरियों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी ने बैजपुर ग्राम पंचायत के केंद्र पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 11 से 19 वर्ष तक की किशोरियों/युवतियों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी हासिल करना अनिवार्य है। मासिक धर्म में स्वच्छता न होने के कारण महिलाओं को जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मासिक धर्म के समय साफ-सफाई न रखने पर सर्वाइकल कैंसर, बैक्टिरियल और फंगल इन्फेक्शन होने की आशंका बनी रहती है। यह संक्रमण कभी-कभी यूटरस तक पहुंच जाता है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। मासिक धर्म के समय सैनिटेरी पैड्स का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सैनिटरी पैड्स भी छह-छह घंटे के अंतराल पर बदलें। गीला रहने पर त्वचा में संक्रमण हो सकता है। बेटियों को सेहतमंद रखने में माताएं भी लापरवाही न बरतें। ग्राम पंचायत कांदभारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना देवी, सरोजनी, गायत्री जायसवाल व उपमा श्रीवास्तव ने किशोरियों को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया। आयरन की गोलियों व नींबू पानी के सेवन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed