फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gift of expansion to Balrampur and Tulsipur railway stations

Balrampur News: बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन को विस्तार की सौगात

Mon, 26 Feb 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 26 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gift of expansion to Balrampur and Tulsipur railway stations
बलरामपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का ​शिलान्यास करते सांसद राम ​शिरोम​णि वर्मा व अन्य।
बलरामपुर/तुलसीपुर। बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत वर्चुअल मध्यम से शिलान्यास किया। योजना के तहत बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का अधुनिकीकरण 28.48 करोड़ से होगा। जिसमें कोच डिस्प्ले, डिजिटल घड़ी, प्रतीक्षालय, इलेक्ट्रानिक सीढ़ी के साथ रेलवे स्टेशनों का विस्तारीकरण किया जाना है। दोनों स्टेशनों के विकास से बौद्व तपोस्थली श्रावस्ती, देवीपाटन मंदिर और नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि बलरामपुर आकांक्षी जिलों में शामिल है। जनपद श्रावस्ती से खलीलाबाद रेल मार्ग के लिए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर वार्ता की गई थी। सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में जनपद श्रावस्ती से खलीलाबाद तक 230 किमी रेलवे लाइन के लिए विशेष पैकेज दिया गया है। आने वाले समय में बलरामपुर जिला अग्रणी श्रेणी में शामिल हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक रंजन कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू, सदर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, सभासद संजय मिश्र सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टेशनों को संवारने का मास्टर प्लान तैयार
रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर गोंडा अशीष मदेसिया ने बताया कि बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। स्टेशन का स्थानीय कला व संस्कृति को शामिल करते हुए सौंदर्यीकरण, प्लेटफाॅर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन फसाड, स्टेशन परिसर में लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, डिजिटल घड़ियां व यात्री उद्धघोषणा प्रणाली से निर्माण कराया जाएगा। इसी के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, ग्लो साइन बोर्ड, एलईडी स्टेशन नाम पट्टिका के साथ ही यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय का अधुनिकीकरण किया जाएगा। वहीं स्टेशन परिसर में दो लिफ्ट व एक एक्सीलेटर भी लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान
बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में अनिल बाजपेयी ने नमो शंकरा गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। रेलवे विभाग की ओर से गत दिनों कला, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। सांसद राम शिरोमणि वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनयर गोंडा, आशीष मदेसिया व मुख्य हित निरीक्षक संतोष गुप्ता ने प्रथम चरण में प्रथम स्थान पर रहीं रिया, रोशनी वर्मा द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं शिखा प्रजापति और द्वितीय चरण में अवनी विश्वकर्मा प्रथम, कोमल मिश्रा द्वितीय व मानसी पाठक को तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया।

वहीं, तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने किया। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा प्रगति कमला ने मधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रशस्ति गुप्ता, सचिन तिवारी, प्रतिभा, प्रकाश विश्वकर्मा, यशराज ओझा, प्रस्तुति गुप्ता, ज्योति विश्वकर्मा, आयुष यादव व तूबा शाहीन को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों प्राची सिंह, पवन सिंह, काजल मिश्रा, प्रतिज्ञा त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह सहित भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, रवि मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed