फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gasdi market becomes the fifth town of the district

जिले का पांचवा नगर बना गैसड़ी बाजार

Sun, 13 Dec 2020 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Gasdi market becomes the fifth town of the district
गैसड़ी (बलरामपुर)। प्रदेश सरकार ने गैसड़ी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। शासन स्तर से अधिसूचना भी जारी कर दी है। गैसड़ी बाजार अब जिले का पांचवा नगरीय क्षेत्र होगा। इस नगर पंचायत में गैसड़ी तथा आस पास के छह ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की कुल आबादी करीब 25 हजार होगी। नगरीय क्षेत्र बनने के कारण इन इलाकों में अब सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। बाजारवासियों ने नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

विदित हो कि बलरामपुर जिले में अभी तक बलरामपुर तथा उतरौला नगर पालिका एवं तुलसीपुर और पचपेड़वा नगर पंचायत हैं। गैसड़ी बाजार को शनिवार को शासन ने नगर पंचायत का दर्जा देते हुए गजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू द्वारा शासन में दिए गए पत्र के चलते नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव मांगा था।
गैसड़ी बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए आसपास की ग्राम पंचायत लठावर, साथी, मझौली, खरगौरा तथा महुआ को प्रस्ताव को शामिल किया गया है।
शासन स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रस्तावित नगर पंचायत की कुल आबादी करीब 25 हजार है। कस्बे में कई तरह के व्यापार व ब्लाक, सीएचसी, रेलवे स्टेशन आदि मौजूद है।
बाजारवासियों की मांग तथा कस्बे की जरूरत को देखते हुए गैसड़ी को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को दिया गया था। प्रदेश सरकार ने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। इसके लिए सीएम का शुक्रगुजार हूं।
- शैलेश कुमार सिंह शैलू, विधायक गैसड़ी
क्षेत्र के चहूमुंखी विकास के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार कटिबद्ध है। गैसड़ी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने यह मांग पूरी कर दी है। अब इस बाजार तथा आस पास के इलाके में मूलभूत सुविधाओं तथा विकास के नए द्वार खुलेंगे।
- अजीज खां, क्षेत्र पंचायत सदस्य गैसड़ी
लोगों ने जताई खुशी
गैसड़ी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय बाजार उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नसीम अहमद ने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर प्रदेश सरकार तथा डीएम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब नगर बनने के बाद यहां की मूलभूत सुविधाएं काफी बेहतर होंगी। व्यापारी सरदार परमजीत सिंह ने कहा कि यह बाजार नगर क्षेत्र के सभी मानक पूरा करती थी। शासन ने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देकर बहुत ही अच्छा काम किया है। स्थानीय निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नूरुल हसन खां ने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब बाजार व आस-पास के गांवों का विकास होगा। शिक्षिका संगीता सैनी ने बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र होने के बाद यहां की शिक्षा व्यवस्था में भी काफी सुधार होगा।

श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर व मथुरा को मायूसी
नगर विकास विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर व मथुरा बाजार के लोग एक बार फिर मायूस हो गए हैं। श्रीदत्तगंज की आबादी करीब 20, सादुल्लाहनगर की 20 हजार तथा मथुरा बाजार की आबादी 15 हजार से अधिक है। इन तीनों कस्बों को नगर पंचायत बनाने की मांग कई वर्षों से लोग कर रहे हैं। श्रीदत्तगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग सदर विधायक पल्टूराम ने भी की थी। बाजारवासी कई बार नगर पंचायत की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों व अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा है। जर्नादन मिश्रा, प्रेम सागर शुक्ला, कैलाश नाथ कसौधन व विनोद सोनी आदि लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इन लोगों ने प्रदेश सरकार से बाजारों को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed