फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ganpati Bappa Morya, Mangalmurti Morya...

Balrampur News: गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया...

Thu, 28 Sep 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, Mangalmurti Morya...
बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन जुलूस।
उतरौला (बलरामपुर)। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...गगनभेदी जयकारों की बीच बृहस्पतिवार को नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस देर शाम निर्धारित मार्गों से होता हुआ राप्ती नदी के कटरा घाट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां पर विधि विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

नगर में दस दिनों तक चलने वाले गणेश पूजन महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। भगवान गणेश की वंदना व आरती के बाद दोपहर 3 बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए अबीर व गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। देर शाम जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ राप्ती नदी के कटरा घाट पर पहुंचा। यहां पर भगवान गणेश की आरती के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, कोतवाल संजय दूबे, अनुपमा त्यागी व स्वतंत्र गुप्त सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर नगर पालिका प्रतिनिधि अनूप गुप्त, देवानंद गुप्त, आलोक गुप्त, रामनरेश, रमेश कुमार, बबलू, सुरेश कश्यप, रोहित गुप्त, सीबी माथुर व अनुराग कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
महराजगंज तराई। स्थानीय बाजार के चौक मंदिर पर गणेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणेश पूजन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने किया। इस अवसर पर गणेश पूजन सीमित के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार गुप्ता, मोनू सिंह, रवि कुमार कौशल, विशाल कुमार गुप्ता, गौरव सिंह, सतीश कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed