फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gangaram's hydraulic parking model wins

Balrampur News: गंगाराम के हाइड्रोलिक पार्किंग माॅडल ने मारी बाजी

Fri, 11 Oct 2024 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Gangaram's hydraulic parking model wins
बलरामपुर के राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत में विज्ञान प्रदर्शनी दिखाई छात्राएं।-स्रोत: प्रधानाचार्य
बलरामपुर। राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा नौ व 10 के विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित माॅडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 10 के छात्र गंगाराम द्वारा प्रस्तुत हाइड्रोलिक पार्किंग माॅडल को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन से किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में हाइड्रोलिक पार्किंग का माडल प्रस्तुत करके कक्षा 10 के छात्र गंगाराम ने पहला स्थान हासिल किया। हाइड्रोपोनिक्स फार्मिंग का माडल प्रस्तुत करने वाले दीपक कुमार को दूसरा स्थान मिला। जल संरक्षण पर आधारित माडल प्रस्तुत करने वाली कक्षा नौ की छात्रा महिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सर्वोत्कृष्ट माडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक संजय कुमार, मधुलिमा, मधुसूदन पासवान व हेमंत कुमार सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed