{"_id":"618ea072b665a86bbb582ec3","slug":"front-opened-in-protest-against-transfer-policy-and-harassment-balrampur-news-lko604141487","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानान्तरण नीति व उत्पीड़न के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानान्तरण नीति व उत्पीड़न के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तबादला नीति के विरुद्घ प्रशासनिक आधार पर बिना किसी ठोस आधार के तबादला किए जाने तथा उत्पीड़न के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता राप्ती नहर निर्माण मंडल-प्रथम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मांगें पूरी न होने पर संघ के पदाधिकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष इं. सत्य प्रकाश ने कहा कि प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से पारित तबादला नीति के विरुद्घ बिना किसी ठोस आधार के प्रशासनिक आधार पर तबादला किया जा रहा है।
प्रोन्नति, एसीपी व स्थाईकरण आदि सेवा संबंधी प्रकरणों को वर्षों से लंबित रखा गया है। नहरों के संचालन व सिल्ट सफाई आदि कार्यों के लिए केवल जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता को ही उत्तरदायी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन्हीं सब समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुख अभियंता परियोजना से गत 27 अगस्त को विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में वार्ता की गई थी लेकिन आज तक इन समस्याओं के निराकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इंजीनियरों की इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मंडल संगठन सचिव पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, झीनक प्रसाद, सुधाकर, श्री प्रकाश, पिंकी यादव, रूपाली पाल, अंकित पटेल, संध्या तिवारी, इन्द्रेश कुमार व नूरैन अहमद आदि मौजूद रहे।