फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   From Raahgiri to a colorful evening, Balrampur immersed in the colors of enthusiasm

Balrampur News: राहगीरी से रंगारंग शाम तक, उत्साह के रंग में डूबा बलरामपुर

Fri, 03 Apr 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
From Raahgiri to a colorful evening, Balrampur immersed in the colors of enthusiasm
बलरामपुर महोत्सव में प्रस्तुति देतीं मुख्य अतिथि हरिओम मालविका। स्रोत विभाग
बलरामपुर। बलरामपुर महोत्सव-2026 का आगाज शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सुबह राहगीरी कार्यक्रम से शुरू हुआ आयोजन शाम तक रंगारंग प्रस्तुतियों और भक्ति संगीत की सुरलहरियों में डूब गया। वीर विनय चौराहे से लेकर बड़ा परेड ग्राउंड तक शहर पूरी तरह उत्सव के रंग में नजर आया।
विज्ञापन

सुबह आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग, जुंबा, गायन और पारंपरिक खेलों के जरिये सड़कें जीवंत मंच में तब्दील हो गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरे मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक मंच और सांस्कृतिक झलकियों से सजा नजर आया।
विज्ञापन

दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ
दोपहर बाद बड़ा परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शृंखला शुरू हो गई और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत, समूह नृत्य और अवधी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केंद्रीय विद्यालय के बच्चों और सीएचओ के समूह नृत्य को भी खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भक्ति, सुर और संगीत की छटा
महोत्सव की पहली शाम भक्ति और संगीत के नाम रही। मशहूर गायिका मालविका हरिओम ने भक्ति गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया, जबकि तृप्ति शाक्य की भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। देर रात इंडियन आइडल फेम हेमंत बृजवासी की दमदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। रात्रि में भव्य आतिशबाजी और स्काई लैंप शो ने आसमान को भी रंगीन कर दिया।

स्टॉल और झूले बने आकर्षण
महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वन, पशुपालन, महिला कल्याण और उद्योग विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। यहां लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ खरीदारी का भी आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, सेल्फी प्वाइंट और अन्य मनोरंजन साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed