फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four roads will be constructed with Rs 5.36 crores

Balrampur News: 5.36 करोड़ से होगा चार सड़कों का निर्माण

Thu, 11 Jul 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four roads will be constructed with Rs 5.36 crores
बलरामपुर। जंगल के भीतर से गांवों को जोड़ने वाली चार सड़कों का निर्माण कराने की पहल की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में 12.4 किलोमीटर लंबी चार सड़कों का निर्माण कराने के लिए पांच करोड़ 36 लाख छह हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे गांवों के 20 हजार लोगों का आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों में सोहेलवा जंगल के पास 6.2 किमी लंबी ऑल वेदर रोड (हर मौसम में प्रयोग होने वाली सड़क जैसे खड़ंजा व सीसी रोड) बनाने के लिए दो करोड़ 73 लाख तीन हजार रुपये, त्वरित आर्थिक विकास योजना से डेढ़ किलोमीटर लंबी सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के रामपुर रेंज तक एक करोड़ 56 लाख 12 हजार रुपये का प्रस्ताव दोबारा भेजा गया है। इसी तरह से पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम पंचायत मुतहरा से बनकटवा तक 59 लाख 13 हजार रुपये में 2.6 किमी, गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम बड़का भुकुरवा के मजरा कंचनपुर तक 47 लाख 78 हजार रुपये में 2.1 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट न मिलने से सड़क निर्माण नहीं हो सका था। बजट मिलने के बाद सड़कों को निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान नंद कुमार पांडेय, इरशाद आलम व हारून रसीद खान का कहना है कि ऑल वेदर सड़कों का निर्माण होने से बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नेपाल सीमा से सटे चार विकास खंडों में आल वेदर रोड का निर्माण कराने कराने के लिए दोबारा प्रस्ताव तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट पर भेजा गया है। शासन से बजट मिलने पर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed