फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four arrested with 217 BOTA wood

217 बोटा चोरी की लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with 217 BOTA wood
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने 217 बोटा लकड़ी के साथ वन माफिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक, पिकअप, कुल्हाड़ी तथा लकड़ी काटने की तीन मशीन भी बरामद की है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र ने शनिवार को बताया कि प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर आरडी मौर्य की टीम ने चपरतलवा चौराहे के पास लकड़ी लदा एक ट्रक तथा एक पिकअप पकड़ा है। दोनों वाहनों में 204 बोटा सागौन व 13 बोटा शीशम की लकड़ी लदी मिली। इन वाहनों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उनकी पहचान मनकापुर जनपद गोंडा निवासी अजय सिंह, ग्राम चिरैया गोंडा निवासी रणजीत, ग्राम पठानपुरवा जनपद गोंडा निवासी ओम प्रकाश और ग्राम इटई अब्दुल्ला जनपद बलरामपुर निवासी तौकीर अली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ लकड़ी किसानों से खरीदी गई है तथा कुछ जंगल तथा सार्वजनिक स्थानों से काटी गई है। लकड़ी को गोंडा तथा लखनऊ भेजा जाता है। सभी के खिलाफ चोरी तथा फारेस्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अजय सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की दो बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बलरामपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को चोरी की दो मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। देहात कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बलरामपुर नगर के मोहल्ला पहलवारा निवासी हिस्ट्रीशीटर विशाल गुप्ता को शनिवार सुबह ग्राम कोइलरा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उसके पास से चोरी की दो बाइक, तमंचा व कारतूस भी मिला है। विशाल के खिलाफ बलरामपुर तथा गोंडा के विभिन्न थानों में करीब 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई धर्म प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबिल संजय निषाद तथा आरक्षी भोला सिंह, रणविजय व उदयभान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed