{"_id":"6aaec0760ee964688b0cfa63","slug":"foundation-stone-laid-for-the-renovation-of-bhiyura-baba-peeth-development-to-be-carried-out-at-a-cost-of-140-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155037-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, 1.40 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, 1.40 करोड़ से होगा विकास
Sat, 19 Sep 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार पर पूजा अर्चना करते महंत मिथिलेश नाथ योगी
गैसड़ी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चरनगहिया स्थित श्रीश्री भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को हुआ। देवीपाटन पीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परियोजना का शिलान्यास किया। पीठ के विकास पर पर्यटन विभाग की ओर से 1 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना के तहत मंदिर परिसर का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
महंत मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि भियूरा बाबा पीठ क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने परियोजना के लिए पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
शिलान्यास समारोह में पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर जगदंबा सिंह, ग्राम प्रधान चरनगहिया श्रेया सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा भोला जायसवाल, पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, मदनलाल जायसवाल, हरीश मिश्रा, विनय सिंह, इंद्रजीत साहू, रामजी मिश्रा, श्यामू चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।