फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former SP MLA Arif Anwar Hashmi arrested

Balrampur News: पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Former SP MLA Arif Anwar Hashmi arrested
आरिफ अनवर हाशमी।
बलरामपुर। लेखपाल को धमकाने को लेकर जनवरी 2024 में दर्ज मामले में जारी गैर जमानती वारंट पर मंगलवार की शाम पुलिस ने पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक के खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं। वह जिले में माफिया की टाॅपटेन सूची में शामिल है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील के भेलयामदनपुर गांव में तैनात लेखपाल सुनील कुमार ने पांच जनवरी 2024 को सादुल्लाहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसने पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उसके गिरोह के खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज कराए थे। इन मुकदमों का ट्रायल चल रहा है। पांच जनवरी 2024 की शाम को करीब पांच बजे पूर्व विधायक ने उस पर मुकदमे में अपने पक्ष में गवाही देने को लेकर धमकी दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय ने इस मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने गैर जमानती वारंट का अनुपालन कराने के लिए टीम बनाई थी। मंगलवार की शाम सादुल्लानगर थाने के एसओ मनोज कुमार सिंह की टीम ने कांशीराम कॉलोनी के पास से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अन्य जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed