{"_id":"6894f2ad013082581a0296dc","slug":"food-department-raids-six-samples-sent-for-testing-balrampur-news-c-99-1-slko1019-131148-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद्य विभाग का छापा, छह नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद्य विभाग का छापा, छह नमूने जांच के लिए भेजे
Fri, 08 Aug 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्र करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ।
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) जीके दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मिठाई और डेयरी दुकानों पर छापा मारकर छह नमूने एकत्र किए।
टीम ने सादुल्लाहनगर बाजार स्थित कल्लू मिष्ठान भंडार से पेड़ा, सूजी हलवा व सूजी बर्फी, रामचंद्र वर्मा की पराग मिल्क बार से पनीर व छेना रसगुल्ला और अचलपुर चौधरी स्थित अहान डेयरी से पेड़े का नमूना संग्रहित किया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 19 खाद्य नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।