फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fog and icy wind hurt

कड़ाके की ठंड से हाल हुआ बेहाल

Sat, 16 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fog and icy wind hurt
बलरामपुर। बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को भी मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ। घने कोहरे व बर्फीली हवा से लोगों को जूझना पड़ा। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों व बेसहारों का हाल बेहाल है। बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चलते दिखे। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिले के चारों नगर निकायों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने का इंतजाम किया गया है। स्वयंसेवी संस्थाओं व लोगों की तरफ से जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कंबल व गर्म कपड़े बांटे जा रहे है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बाहर से आने वाले मुसाफिरों के लिए रैन बसेरे संचालित कराए जा रहे है। कर्मचारियों की तरफ से रैन बसेरे में सभी व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed