फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Focus on first-time voters; voter list revision drive intensified

Balrampur News: पहली बार वोट डालने वालों पर फोकस, मतदाता सूची सुधार अभियान तेज

Wed, 07 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Focus on first-time voters; voter list revision drive intensified
उतरौला। विधानसभा क्षेत्र 293-उतरौला में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, छूटे हुए पात्र नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर लोगों से अभियान का लाभ उठाकर समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6ए, मृतक, स्थानांतरित अथवा डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में संशोधन और पते के स्थानांतरण के लिए फार्म-8 निर्धारित है।
विज्ञापन

आवेदन संबंधित बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप और मतदाता पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed