फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flying Squad meeting in balrampur

मंडलीय उड़न दस्ता ने अफसरों व कर्मियों के कसे पेच

Fri, 01 Nov 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Flying Squad meeting in balrampur
बलरामपुर। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा विनय मोहन वन के नेतृत्व में शासन स्तर से गठित पांच सदस्यीय उड़न दस्ता टीम ने शुक्रवार को बीएसए हरिहर प्रसाद सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक कर पेंच कसे। टीम ने प्रेरणा व दीक्षा एप के बारे में गहन जानकारी हासिल की। बीएसए दफ्तर, केजीबीवी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडी बेसिक के नेतृत्व में गठित मंडलीय उड़न दस्ता टीम सदस्य राकेश गुप्ता, विनय गुप्ता, विनोद कुमार जायसवाल व मुकेश कुमार ने हाईकोर्ट के चार प्रकरणों में ब्योरा जुटाने, जन सूचना के पेंडिंग प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराने, हर शिक्षा क्षेत्र में पांच-पांच और डायट में एक एकेडमी रिसोर्स पर्सन की तैनाती कराने के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम के पर्यवेक्षकों की तैनाती कराने, पांच नवम्बर तक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों का डाटा लिंग के अनुसार पूरा कराने, आठ नवम्बर को होने वाली परीक्षा नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्वक कराने का दायित्व सौंपा। केजीबीवी से संबंधित पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया और वॉर्डेन से डिमांड लेकर टेंडर कराकर सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी निरंकार पांडेय को विद्यालय प्रबंध कमेटी की बैठक रजिस्टर छपवाने, जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में रजिस्टर उपलब्ध कराने एवं पांच नवम्बर से एसएमसी प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी दी गई। जिले के चार माध्यमिक स्कूलों में कई महीनों से एमडीएम न बनने पर कड़ी नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर चारों स्कूलों में शीघ्र एमडीएम संचालन कराने, आईजीआरएस के पेंडिंग तीन केस का शीघ्र निस्तारण कराने एवं हाईकोर्ट में पेंडिंग चार केस में पैरवी करने का निर्देश बीएसए को दिया गया।

मृतक आश्रित कोटे के प्रकरणों, कन्या सुमंगला योजना, जन सूचना, पेंशन, ग्रेचुयटी आदि की गहन समीक्षा की गई। दफ्तर के निरीक्षण में फाइलों को ठीक ढंग से रखने, वित्त एवं लेखा विभाग के दफ्तर का अलग से निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने, केजीबीवी में छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लर्निंग आउटकम की ट्रेनिंग बेहतर ढंग से कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed