फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood in balrampur

पहाड़ों पर बारिश से फिर बाढ़ का कहर

Sat, 06 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
flood in balrampur
बलरामपुर के ललिया-महराजगंज तराई जाने वाले मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बीते दिनों नेपाल के पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते शनिवार को जिले में फिर से बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। खरझार पहाड़ी नालों में आई बाढ़ ने छह गांवों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई घरों में पानी घुस गया है। महराजगंज तराई-ललिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। रामगढ़ मैटहवा गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव का मतदान बाढ़ के चलते दो घंटे विलंब से शुरू हुआ।
विज्ञापन

विदित हो कि शनिवार को खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के चलते रामगढ़ मैटहवा, सुगानगर, साहेबनगर, लोहेपनिया, शांति नगर व सहबनिया गांव में पानी भर गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों की घर गृहस्थी का सामान व अनाज भी भीग गया है। शनिवार को रामगढ़ मैटहवा गांव में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव का मतदान होना था।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते स्कूल में भरे पानी के कारण मतदान दो घंटे विलंब से शुरू हो सका। किसानों की धान की नर्सरी व गन्ने की फसल भी बाढ़ के पानी में डूब गई है। ललिया-महराजगंज तराई मार्ग पर बाढ़ का पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल पहाड़ी नाले की बाढ़ से हो रही तबाही से वह लोग आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन-प्रशासन बाढ़ की तबाही रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम है। इन लोगों ने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए पक्का तटबंध बनाने की मांग की है। एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्व टीम भेजकर क्षति का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों को शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed